गुमला

चैनपुर के बरवे नगर का अंधेरा हुआ खत्म, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल लाई रंग

(चैनपुर से अंकित कुमार पासवान की रिपोट)

चैनपुर : पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बरवे नगर के लोग भीषण बिजली संकट से जूझ रहे थे। पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ था, जिससे लोगों के दैनिक कार्यों के साथ-साथ पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे थे. लगातार परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा को दी.

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की. उनकी पहल और लगातार प्रयास के बाद महज दो दिनों के भीतर बरवे नगर में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई.

बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समय पर पहल होने से उनकी समस्या का समाधान हो सका.

इस दौरान जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्रवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी.

नया ट्रांसफार्मर लगने के दौरान ताज मोहम्मद, इम्तियाज मियां,सद्दाम हुसैन,शमशाद खान, परवेज खान,अरमान खान,अजय राम,शमशेर हज़ाम,गोविंद नायक, सुबेंद नायक,रबिंद नायक, विद्युतकर्मी एनामुल अंसारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *