गुमला

गुमला : लायन शिशिर गुप्ता बने डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, सदस्यों ने दी बधाई

लायंस इंटरनेशनल जिला 322ए के 61वें कैबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह में लायंस क्लब गुमला फैमिली के अध्यक्ष लायन शिशिर गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अर्बन क्लीननेस का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया. इस उपलब्धि से लायंस क्लब गुमला फैमिली के सदस्यों में हर्ष का माहौल है. कैबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह में जिला गवर्नर एमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार की उपस्थिति में नेपाल से पधारे फर्स्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार ने जिला कैबिनेट के पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन कराया और उन्हें पद एवं दायित्व की शपथ दिलायी. शिशिर गुप्ता अपने नये दायित्व के तहत वे जिला 322ए के अंतर्गत आने वाले 95 लायंस क्लबों को शहरी स्वच्छता से संबंधित सेवा कार्यों के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित करेंगे.

नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन शिशिर गुप्ता ने जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए लायंस क्लबों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जायेगी.

उन्होंने कहा कि जिला 322ए के सभी 95 क्लबों को एकजुट कर अर्बन क्लीननेस के क्षेत्र में प्रभावी एवं परिणाममुखी कार्यक्रम संचालित करने का प्रयास किया जायेगा. स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, युवाओं और आम नागरिकों को भी स्वच्छता अभियानों से जोड़ने की योजना बनायी जायेगी. लायंस क्लब गुमला फैमिली के सदस्यों ने लायन शिशिर गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से पूरे जिले में स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिलेगी.

बधाई देने वालों में लायन सुमित जाजोदिया, लायन शिखा जाजोदिया, लायन निखिल, लायन शिवानी, लायन नितेश, लायन सुबोध, लायन कृष्णा, लायन अभिनंदन जायसवाल, लायन मोनी जायसवाल, लायन प्रकाश, लायन अंजना, लायन रंजीत, लायन अर्चना, लायन सोनल, लायन तृप्ति और लायन श्वेता शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *