गुमला

गुमला एसपी ‘बिरसा मुंडा रत्न’ से सम्मानित

पीपीआर लाइव इंडिया द्वारा आयोजित ‘बिरसा मुंडा रत्न सम्मान समारोह’ के अंतर्गत गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां को उनके कार्यालय में स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. गौरतलब है कि राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित इस सम्मान समारोह में झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को एक मंच पर सम्मानित किया गया था.

गुमला के पुलिस अधीक्षक को भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. किंतु प्रशासनिक व्यस्तताओं एवं अपरिहार्य कारणों से वे समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे. इसके उपरांत पीपीआर लाइव इंडिया के मुख्य संपादक सरफराज कुरैशी तथा उनकी टीम ने गुमला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्हें ‘बिरसा मुंडा रत्न’ का स्मृति चिह्न भेंट किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समारोह में शामिल नहीं हो पाने पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके.

साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करते हैं तथा सकारात्मक कार्यों को नई पहचान प्रदान करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *