गुमला

पालकोट : ग्रामीणों की पहल रंग लाई, बंगरू गांव में अब हर सप्ताह लगेगा बाजार

पालकोट प्रखंड के बंगरू गांव में अब बाजार की स्थापना होगी. यहां हर सप्ताह बाजार लगेगा. इससे पहले यहां बाजार नहीं लगता था. ग्रामीणों ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बंगरू में बाजार लगाने का निर्णय लिया है. इस मुददे को लेकर देवी मंडप चबूतरा में समाज सेवी सुशील लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. आठ अगस्त से हर शनिवार को गांव में सप्ताहहिक बाजार लगाने पर सहमति बनी. बैठक में बंगरू पंचायत के कदमटोली, चोरडांड़, पतराटोली, रक्तपानी, कोयंजाली, पेटसेरा, डुमरटोली, तेतरटोली, टुकूटोली, दामकारा, पानीसानी, कुरा, पाकरटोली व रेगोंला गांव के ग्रामिण थे. सप्ताहहिक बाजार लगाने के फैसले का सभी ने स्वागत किया है.

इस अवसर पर बाजार समिति का भी गठन हुआ. जिसमें अध्यक्ष सुशील लकड़ा, उपाध्यक्ष पूनम कुमारी, सचिव सोमरू महली, सह सचिव राजेश बड़ाइक, कोषाध्यक्ष संजय चीक बड़ाइक, संयोजक कृष्णा महली, विनय बड़ाइक, बाजार समिति निगरानी सदस्य में  प्रदीप बड़ाइक, राहुल बड़ाइक, संदीप लकड़ा, सुरेश राम, आकाश राम, राफेल बिलुंग, रविंद्र खड़िया, रवि लोहरा, बुद्धेश्वर लोहरा, विनय बड़ाइक, अर्जुन बड़ाइक, कृष्णा सोरेंग, अजय सोरेंग, राज महली, रवि महली, राम महली, चमरु महली, गणेश बड़ाइक, समीर खड़िया, तारसियुस केरकेट्टा, सुकरा लोहरा, लाल मोहन बड़ाइक, जुधन महली (वार्ड), काशीनाथ महली, रामदेव महली है. इस अवसर सुशील लकड़ा ने कहा कि बाजार लगाने का मकसद गांव के लोगों के बीच आपसी भाईचारा, मेलमिलाप, एक दूसरे का सहयोग है. बाजार में किसी प्रकार का नशापान बिक्री करना पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

खासकर युवा वर्ग के लोगों को विशेष निगरानी बाजार कमेटी द्वारा किया जायेगा. बाजार में सभी प्रकार के साग सब्जी, फल फूल व दैनिक उपयोग करने वाली सामग्रियों का खरीद बिक्री होगी. बाजार का उदघाटन आठ अगस्त को होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *