गुमला : संवेदक संघ की कमेटी भंग, चुनाव समिति का हुआ गठन
गुरुवार को जिला संवेदक संघ कोर कमेटी गुमला की बैठक रीगल रेस्ट हाउस गुमला में संवेदक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता गुड्डू की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन संगठन के सचिव पंकज कुमार सिंह ने किया. संगठन के कार्यकाल के पूर्ण होने के कारण वर्तमान कमेटी को भंग करते हुए सात सदस्यी चुनाव कार्य संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें जैनुल मियां टोटो, दीपक गुप्ता गुड्डू, यशवंत कुमार सिंह, राजेश सिंह, शिवदयाल गोप, गोल्डन पांडे, संजय शर्मा का सर्वसम्मति से चयन किया गया. जिनके नेतृत्व में नये संगठन का चुनाव किया जाना सुनिश्चित हुआ. जिसमें निर्णय लिया गया की 13 अगस्त तक इच्छुक उम्मीदवार संवेदक चुनाव संचालन समिति के किसी भी सदस्य के पास अपने एक प्रस्तावक व पांच समर्थक के स्वीकृति पत्र के साथ नामांकन फार्म जमा करेंगे.
स्क्रूटनी के उपरांत 16 अगस्त को चयनित योग्य संवेदकों का सर्वसम्मति या वोट के द्वारा नये पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा. साथ ही यह निर्णय लिया गया. जब तक चुनाव नहीं हो जाता है. पूर्व के सभी पदाधिकारियों द्वारा ही संगठन का संचालन होगा.
संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता गुड्डू द्वारा कहा गया कि संगठन सर्वोपरि होता है. सभी संवेदकों के हित के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा. मैं अपने कार्यकाल में कोशिश किया हूं कि सभी संवेदकों को साथ लेकर चल सकूं. सभी पदाधिकारी भी धन्यवाद के पात्र हैं. जिन्होंने निस्वार्थ होकर संगठन के हित के लिए योगदान दिये. साथ ही सभी संवेदकों का भी संगठन के सफल संचालन में भरपूर योगदान रहा. इसके बावजूद भी मेरे या संगठन के किसी भी पदाधिकारियों द्वारा किन्हीं के मन में दुख पहुंचा हो तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं. धन्यवाद ज्ञापन संगठन के सचिव पंकज कुमार सिंह द्वारा दिया गया. जिसमें उनके द्वारा कहा गया आने वाले दिनों में संगठन की मजबूती के लिए संगठन में उन लोगों का चयन किया जाये जो संगठन को और मजबूत बना सकें. संवेदकों के हित में हमेशा साथ रहे. आज की कोर कमेटी के बैठक में संवेदक संघ के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे.
