गुमला

पालकोट में सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार गंभीर

गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा गांव के समीप हाई स्कूल के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान खोरा गांव निवासी दिलभंजन सिंह के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, दिलभंजन सिंह अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल से पालकोट से गुमला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बघिमा गांव के समीप सड़क के बीच बिना किसी संकेतक के एक ट्रक खड़ा था. बाइक सवार ट्रक को समय पर नहीं देख सके और सीधे उससे जा टकराए. दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेजा. बताया जा रहा है कि घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *