गुमला

बीएन कॉलेज सिसई में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गुमला जिला शाखा के द्वारा आज बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ भारती ने रक्त देकर किया.

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहसचिव अशोक जायसवाल और शशि प्रिय बंटी व विनय कुमार गुप्ता सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित थे इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर छात्र छात्राओं ने भाग लिया और 24 यूनिट रक्तदान किया. रक्त दान को लेकर महाविद्यालय की छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया.

मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए  छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने रक्तदान के लिए गए तकनीकी सहायकों का भी आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा रक्तदान के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के रक्त के नमूनों से उनके हीमोग्लोबिन और रक्त समूह का भी जांच किया गया जिससे छात्र-छात्राओं मे खुशी का माहौल था.

इसकी जानकारी देते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बलदेव प्रसाद शर्मा ने कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों के अलावा सभी महाविद्यालयों में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले में आम लोगों के लिए रक्त की उपलब्धता हमेशा बनी रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *