गुमला

गुमला : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन में सजा देशभक्ति का रंग

गुमला के नगर भवन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से नगर भवन परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया.

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर दर्शक भी झूमते नजर आए. बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया. प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया.

इस अवसर पर गुमला डीपीआरओ ललन कुमार रजक की बेटी नियति श्री ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा.

समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया. कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर जिले में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *