Gumla : सय्यदा खातून ने श्रम अधीक्षक धीरेंद्र नाथ महतो से की मुलाकात
Gumla : मिशन बदलाव गुमला की जिला सचिव सय्यदा खातून ने श्रम अधीक्षक धीरेंद्र नाथ महतो से कार्यालय में मुलाकात की. श्रम अधीक्षक और सय्यदा खातून के बीच में मजदूरों की समस्याओं को लेकर बात हुई. सय्यदा खातून ने मजदूरों के मामलों को लेकर बताया. श्रम् अधिकारि ने कहा है कि मजदूरों के जो भी मामले आयेंगे. तुरंत संज्ञान में लिया जायेगा. उनको सरकारी योजनाओं के साथ तुरंत जोड़ा जायेगा. उनको सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जायेगा जो भी श्रमिक कार्डधारी हैं. जिनको लाभ नहीं मिला है. वे लोग ऑनलाइन करा कर हार्ड कॉपी ऑफिस में जमा करे. जिससे सभी श्रमिक कार्डधारियों को लाभ दिलाया जा सके.
सय्यदा खातून को बातचीत के क्रम में श्रम अधीक्षक ने कहा है कि आप लोग श्रम कार्ड बनाने को लेकर मजदूरों को भी प्रेरित करें और जहां कहीं मजदूर पलायन करके काम करने के लिए जाते हैं तो वहां पर मजदूरों को रजिस्टर्ड कराकर जाना अनिवार्य है. ताकि मजदूरों को कभी भी किसी तरीके की परेशानी व शोषण का सामना करना नहीं पड़ेगा. हमारी पूरी टीम आप लोगों की सहयोग करेगी.
सय्यदा खातून ने कहा है कि मजदूरों के मामलों को लेकर मिशन बदलाव हमेशा चिंतित रहती है. पिछले कई सालों से मजदूरों की समस्याओं का समाधान को लेकर टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. पिछले वर्ष से मजदूरों के गायब होने के मामलों को लेकर भी अवगत कराया गया है. बहुत मजदूरों के गायब होने वाले मुद्दों को लेकर टीम द्वारा सभी जानकारी श्रम मंत्रालय को पत्राचार कर दिया है.
