गुमला

Gumla : जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा में 450 छात्र पहुंचे

Gumla : गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने के उद्देश्य से जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में किया गया. इस परीक्षा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया. निदेशक रविंद्र सिन्हा ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अवसर प्रदान करना था. ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र भी अपने सपनों को साकार कर सकें.

आज के युग में प्रतियोगी परीक्षाएं केवल करियर का साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं. हमारा प्रयास है कि कोई भी विद्यार्थी अपनी आर्थिक स्थिति के कारण पीछे न रह जाये. गुरुकुल शिक्षण संस्थान सभी योग्य विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन और तैयारी का अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है. इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सामान्य प्रतियोगिता, बैंकिंग, एसएससी, रेलवे आदि की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी जायेगी.

परीक्षा के सफल आयोजन में संस्थान के शिक्षक अंकित भगत, अनुपा कुमारी, मनमोहन प्रसाद, विवेक सतपति, ऋषभ ऋतिक, विजय कुमार, मनोहर भगत, खिलेश्वर साहू, किशन कुमार, अमर कुमार, विनय कुमार, शिवम चीक बड़ाइक, अलबेला मिंज, अंजू बारला, आशीष उरांव, मनीष साहू, युवराज साहू सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *