गुमला

Video : नदी पर पुल नहीं, बढ़ते पानी ने बढ़ाई जिंगाटोली के ग्रामीणों की परेशानी

Video : गुमला प्रखंड के जिंगाटोली स्थित नदी में पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नदी पार करना जोखिम भरा हो गया है. ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने स्वयं वीडियो बनाकर अपनी समस्या सामने रखी है. वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया कि नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में स्थिति गंभीर हो जाती है. जलस्तर बढ़ने पर नदी पार करना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है. सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और आवश्यक कार्य से आने-जाने वाले लोगों को होती है.

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जिंगाटोली की नदी पर जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को वर्षभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी और बरसात में होने वाली परेशानी से स्थायी रूप से निजात मिलेगी. ग्रामीणों ने समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *