भरनो में 26 गौवंशीय पशु किसानों को सौंपे गए, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया वितरण
गुमला के भरनो में पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश के बाद थाना परिसर में तस्करी के लिए पकड़े गए 26 गौवंशीय पशुओं को किसानों के बीच वितरित कर दिया. पुलिस ने सभी पशुओं को किसानों को जिम्मेनामा और पहचान संबंधी दस्तावेज के साथ सौंपा. बता दें कि पुलिस ने 20 अगस्त को रायकेरा उपस्वास्थ्य केंद्र के पास तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 26 गौवंशीय पशुओं को पकड़ा था. न्यायालय के आदेश के बाद इन्हें किसानों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई.
