गुमला

बसिया : रक्षाबंधन पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, महादेव कोना मंदिर में बारिश के बीच मेले में जुटी भारी भीड़

बसिया में सावन माह के अंतिम दिन और रक्षाबंधन के अवसर पर महादेव कोना शिवमंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं. महादेव कोना शिवमंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन का समापन हुआ, जबकि 26 अगस्त से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा था.

समाजसेवी अनमोल टोप्पो और संजय ओहदार की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खीर का वितरण किया गया. वहीं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेले में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. मेला परिसर मिठाई, खिलौने, सिंगार सामग्री और अन्य दुकानों से सजा रहा, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *