विधायक की पहल पर दीना गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी
(डुमरी से अंकित कुमार पासवान की रिपोर्ट)
डुमरी(गुमला) : डुमरी प्रखंड की जुरमू पंचायत के दीना गांव में शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. इसका उद्घाटन झामुमो के जिला सहसचिव सह बीस सूत्री सदस्य शकील खान ने फीता काटकर किया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति बंद थी. इसकी शिकायत स्थानीय विधायक भूषण तिर्की से की गयी थी. विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया. इसके बाद विभाग ने गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी। बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी है.
झामुमो जिला सहसचिव शकील खान ने कहा कि गांव या ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी हो तो इसकी जानकारी तुरंत दें. समस्या की जानकारी मिलने पर उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर चैनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष पुलीकार खलखो, डुमरी प्रखण्ड अध्यक्ष जय मसीह कुजूर, महिला मोर्चा की नेत्री कलिस्ता बरवा, रूबेन कुजूर, अनमोल कुजूर, ललित मिंज, अनिल मिंस, फ्रांसिस्को, मनोज कुमार, अगस्टिन लकड़ा, निर्मल मिंज एवं के ग्रामीण उपस्थित थे.
