डुमरी : टांगरडीह के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र के टांगरडीह गांव के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. हादसे में बाइक सवार दीना गांव निवासी नरेश नगेसिया (18) और देवानंद गोप (20) गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से टांगरडीह गांव से गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क पर गिर गये. हादसे में नरेश को अंदरूनी चोट लगी है, जबकि देवानंद के चेहरे और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट आयी है. दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को डुमरी अस्पताल पहुंचाया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
