गुमला

गुमला : रांची-छत्तीसगढ़ मार्ग में महाजाम, सीलम से बाइपास तक 4 किमी जाम, 200 से अधिक ट्रक फंसे

गुमला के रांची-छत्तीसगढ़ मार्ग पर सीलम के पास एक ट्रक के पलट जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई और सीलम से बाइपास तक करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. जाम में 200 से अधिक ट्रक समेत बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गए. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में जुट गई. ट्रक को सड़क से हटाने के बाद ही यातायात पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *