राजनीति

झारखंड आंदोलन के साथी थे सुदीव्य सोनू, उनकी कमी हर पल महसूस होगी : भूषण तिर्की

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति गुमला की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नदी टोली, सिसई रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुआ. कार्यक्रम विधायक सह जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की की अगुवाई में आयोजित किया गया. सभा में झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताया गया. उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि सुदीव्य कुमार सोनू का इस तरह चले जाना बेहद दुखद है. उनके निधन से झामुमो को बड़ी क्षति हुई है. इसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो सकेगी. उन्होंने कहा कि सुदीव्य दा सरल और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने एक डायनेमिक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी.

विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वालों में शामिल थे. संगठन से लेकर सरकार तक उनके साथ लंबे समय तक काम करने का मौका मिला. हमने उनके साथ काफी समय बिताया. उनकी कमी हर पल महसूस होती रहेगी. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह सुदीव्य कुमार सोनू के परिवार को इस कठिन समय से लड़ने की शक्ति और सहनशक्ति प्रदान करें.

इस मौके पर केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर , जिला सचिव आरिफ अंसारी , नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन, केंद्रीय सदस्य रणजीत सिंह नुरुल होदा, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद, सिकुदा लकड़ा , जेम्स तिर्की, सतीश लकड़ा, संतोषपुर मेंस रमेश गोप विश्वनाथ गोप बच्चनदेव गोप, मुकेश लोहरा देवलाल साहू, कृष्ण गोप, मनोज उरांव पन्ना ,बसंत उरांव ,कमलेश महतो, विश्राम उरांव भीम उराव, कार्तिक उरांव, सीताराम खड़िया, प्रकाश उरांव ,वीरेंद्र उरांव,जोहानी मिंज, राजेश कुजूर ,भीम खड़िया, आनंद साहू,सरली खड़िया, अर्जुन उरांव ,कृष्णा खड़िया, सुरेंद्र टोप्पो, नंदू उरांव ,बंधन भगत एजाज अहमद, मो नावेद , शाहनवाज आलम, आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *