Rautia community : अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की बैठक , रोहित कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने
Rautia community : अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद केंद्रीय समिति द्वारा झारखंड प्रदेश समिति का पुनर्गठन किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय, केंद्रीय महासचिव आजाद सिंह, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रौतिया, संरक्षक बिरसु सिंह, केंद्रीय पर्यवेक्षक संत प्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, पलव अभिषेक की अगुवाई में झारखंड प्रदेश के सभी जिला समिति, प्रखंड समिति, क्षेत्रिए समिति और समाज प्रेमी उपस्थित थे. बसिया प्रखंड के कोनबीर रोड स्थित सामुदायिक भवन सिदमा में पूर्व निर्धारित समय पर कार्यक्रम हुआ. जिसमें सर्वसहमती से दूसरी बार रोहित कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह, महासचिव शालिग्राम सिंह को बनाया गया.
सभी नये पदाधिकारियों का 16 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा. प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में रौतिया समाज को एकता एवं संगठन के साथ अपने हक अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा. समाज की कुरीतियों को दूर किया जायेगा. साथ ही अपनी संस्कृति, अपनी भाषा की रक्षा और रौतिया समाज के बेहतरी के लिए शिक्षा, कृषि, नशा मुक्ति अभियान चलाया जायेगा. राजनीति एवं बाहरी शक्तियों द्वारा रौतिया जाति के लोगों पर दबाव बनाकर जमीन को लूटा जा रहा है. रौतिया जाति का अस्तित्व खतरे में डाला जा रहा है.
प्रखंड स्तर जिला स्तर में सभी जगह धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह, महाप्रसाद सिंह, संतोष सिंह, रामलखन सिंह, चैतन सिंह, रामविलास सिंह, बालमुकुंद सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रेमचंद सिंह, रामजतन सिंह, बिरसु सिंह, देव कुमार सिंह, हीरनाथ सिंह, पीतांबर सिंह, जगतपाल सिंह सहित कई लोग थे.
