गुमला

Gumla : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मंत्री पद से हटाया जाये, भाजपा की मांग

Gumla : भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला द्वारा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. भाजपा ने कहा कि झारखंड के ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा के मासूम बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के विरोध में हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना किया गया. अध्यक्षता जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने किया. श्री पटेल ने चाईबासा में घटित घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कड़ी निंदा की. साथ ही सदर अस्पताल गुमला की चरमरायी हुई व्यवस्था के खिलाफ जमकर भड़ास निकाले.

प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा आज का एक दिवसीय धरना पूरे प्रदेश के सभी जिलों में निकम्मी झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोजित किया गया है. जिला कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल ने कहा कि छोटी सी छोटी समस्या आने पर भी व्यवस्था और चिकित्सा के अभाव में अस्पताल प्रबंधन मरीजों को तुरंत रांची रेफर कर देते हैं. जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है. पूर्व अध्यक्ष सविंद्र सिंह ने कहा हेमंत सोरेन अपने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को तत्काल बर्खास्त करें. भाजयुमो के अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा इरफान अंसारी फर्जी सर्टिफिकेटधारी डॉक्टर है. नैतिकता के आधार पर उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और झारखंड के सभी जिलों के ब्लड बैंक को सरकार अविलंब सुचारू रूप से चालू करें ताकि मरीजों को परेशानी ना हो.

मंगल सिंह भोक्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा आज झारखंड सरकार के राज्य में थाना, ब्लॉक सभी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ चुके हैं. धरना कार्यक्रम को दामोदर कसेरा, भूपन साहू, शंभू सिंह, देवेंद्रलाल उरांव, शमीम खान, विनोद प्रसाद, शकुंतला उरांव सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया. संचालन जिला महामंत्री रामावतार भगत ने किया. मौके पर जिला महामंत्री यशवंत सिंह, सागर उरांव, रविंद्र सिन्हा, विजय सिंह पिंटू, सरजू प्रसाद साहू, दिनेश्वर साहू, चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह, शैल मिश्रा, अमरमणि उरांव, गायत्री देवी, गुड्डी नंदा, भोला चौधरी, कौशलेंद्र जमुवार, विजय शंकर दास, विकास कुमार सिंह, दिनेश चौधरी, हरिहर साहू, उज्जवल सिंह, रमेश राम, दिनेश सिंह, जय साहू, कुलदीप साहू, रीता देवी, हरिशंकर त्रिपाठी, लक्ष्मी बड़ाइक, कैलाश सिंह, विपिन कुमार सिंह, बालकेश्वर सिंह, संजीव गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *