चैनपुर : टमाटर बागान में घुसे दो युवक, चोरी करते पकड़े गए, बॉन्ड लिखाकर मिली रिहाई
(चैनपुर से अंकित कुमार पासवान की रिपोर्ट)
चैनपुर प्रमुख श्रीमती ओलिव कांटा कुजूर के पति वाटर लकड़ा के नदी किनारे स्थित बड़े टमाटर बागान में लगातार हो रही चोरियों का पर्दाफाश हुआ है. बागान मालिक वाटर लकड़ा ने सतर्कता दिखाते हुए टमाटर चोरी कर रहे दो युवकों को रंगे हाथ धर दबोचा.वाटर लकड़ा ने बताया कि नावाटोली गांव के नदी किनारे लगभग 25-30 एकड़ में आधुनिक तरीके से टमाटर की खेती की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. सुबह करीब 5 बजे निगरानी के दौरान दो युवकों को टमाटर चुराते पकड़ा गया. दोनों स्थानीय युवक हैं, जिन्हें भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत और लिखित बॉन्ड (मुचलका) लिखवाकर छोड़ दिया गया है.
