Ghatshila By Election : केवल मंईयां का सम्मान नहीं करते सीएम सोरेन, उन्हें दुलार भी करते हैं, देखें फोटो
Ghatshila By Election : झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है. यहां होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे हैं. प्रचार के दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं. मुसाबनी की जनसभा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बच्ची को गोद में उठाकर दुलार किया. सीएम के व्यवहार को देकर महिलाएं काफी खुश हुईं.

गोद में बच्ची काफी खुश नजर आ रही थी. एक अन्य तस्वीर में सीएम सोरेन बच्चे को हवा में उछाल कर खेलते नजर आए. इस तस्वीर को देखकर लोग कह रहे हैं कि सीए सोरेन केवल मंईयां सम्मान योजना का लाभ देकर सम्मान नहीं देते…वे मंईयां को दुलार भी करते हैं.
झारखण्ड की जनता का यही प्यार और आशीर्वाद मेरी ताकत है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 3, 2025
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/nkVkxR8KNL
