गुमला

Gumla : चौकीदारों को अपशब्द कहते हैं थानेदार, अध्यक्ष बोले–कार्रवाई हो

Gumla : झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा गुमला जिला कमेटी की बैठक कचहरी मैदान हड़ताली वृक्ष के पास हुई. अध्यक्षता प्रदेश संयुक्त सचिव सीता उरांव ने की. बैठक का संचालन बंदे गोप ने किया. पालकोट अंचल के सेवानिवृत्त चौकीदार नारायण भोक्ता ने कहा कि उसका पेंशन और सेवांत लाभ का भुगतान तीन वर्षों से लंबित है. पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था चौकीदारी व्यवस्था बचाने के लिए चौकीदार पंचायत द्वारा रांची में छह दिसंबर को आयोजित रैली, प्रदर्शन और करो या मरो आंदोलन में गुमला जिला के सभी चौकीदार दफादार पारिवारिक सदस्यों को भाग लेने की अपील की गयी.

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा कि जनहित और राज्यहित में भारत की सबसे पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था चौकीदारी व्यवस्था बचाने हेतु झारखंड में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया और उनके तबादला करने के संबंध में झारखंड उच्च न्यायालय रांची द्वारा पारित आदेश को शिथिल करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करें.

चौकीदारों ने शिकायत की है कि थानेदार सरकारी आदेशानुसार ड्यूटी नहीं कराते हैं और इसका विरोध करने पर भद्दी भद्दी गालियां दी जाती है और ड्यूटी करने के बाद भी मनमाने ढंग से दो दो सप्ताह की हाजिरी काट देते हैं. श्री सिंह ने गुमला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि दोषी थाना प्रभारियों को तत्काल लाइन हाजिर करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की जाये.

मौके पर नारायण भोगता, लालदेव प्रधान, भैयाराम तुरी, नौशाद आलम, सुखमान नायक, राजेंद्र राम, छोटेलाल नायक, कृष्ण उरांव, विक्रम कुमार साय, जयप्रकाश खलखो, सुनीता कुमारी, बुधराम टोप्पो, सूर्यबली गोप, बेंजामिन तिर्की, रेंगा उरांव, शंकर गोप, कर्म उरांव, पलटू उरांव, सुबोध गोप, जितेंद्र लोहारा, मंगरू उरांव, विकास तिर्की उपेंद्र तिर्की उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *