गुमला

गुमला के सिसई में शादीशुदा नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

सिसई थाना क्षेत्र के कुलेंगकेरी पतराटोली गांव निवासी स्वर्गीय बसु उरांव की पुत्री पूनम कुमारी (16) ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर कुलेंगकेरी पतरा के एक पेड़ पर दुपट्टे से झूलता हुआ मिला है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम नाबालिग थी. छह माह पहले उसकी शादी सिसई बस्ती निवासी टिंकू उरांव के साथ हुई थी. इधर, दीपावली पर्व में वह अपने मायके कुलेंगकेरी आयी थी. बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पूर्व सोमवार को उसके ससुराल वाले उसे लेने के लिए उसके मायके गये थे. लेकिन पूनम ने पांच नवंबर को कार्तिक जतरा देखकर ससुराल जाने की बात कहकर ससुराल वालों को वापस लौटा दिया था. समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *