Gumla Bar Association Election : अध्यक्ष के दो व सचिव के तीन उम्मीदवार सहित 14 ने किया नॉमिनेशन
Gumla Bar Association Election : गुमला बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. मंगलवार से नॉमिनेशन में भी तेजी आ गयी है. चूंकि नामांकन की अंतिम तिथि छह नवंबर तक है. इसलिए उम्मीदवार अब तेजी से नामांकन कर रहे हैं. मंगलवार को शुभ दिन मानते हुए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इसमें अध्यक्ष के दो, सचिव के तीन, उपाध्यक्ष के एक, ज्वाइंट सेक्रेट्री के तीन, कोषाध्यक्ष के दो, सदस्य के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया. सभी उम्मीदवारों ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी हीरा ओहदार व तापस कुमार लाल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन पत्र भरते के साथ ही सभी उम्मीदवार चुनाव मैदान में कूद गये और वोटरों से मिलते हुए अपने पक्ष में वोट डालने की अपील किया है.
इधर, मंगलवार को दिनभर बार एसोसिएशन का सभागार में गहमा-गहमी का माहौल रहा. जहां उम्मीदवारों में नामांकन करने को लेकर उत्साह था. वहीं दूसरी तरफ वोटर भी कौन नामांकन कर रहा है. इससे जानने को लेकर उत्सुक नजर आये. वहीं कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ मुख्य चुनाव पदाधिकारी के समक्ष पहुंचे और नामांकन किये हैं. हालांकि, नामांकन करने व वोट मांगने को लेकर अधिवक्ता पूरे अनुशासन में दिख रहे हैं. उम्मीदवार वोटरों से कह रहे हैं कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए चुनाव मैदान में आये हैं. चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं के हित में काम करेंगे.
इन उम्मीदवारों ने नामांकन किया
मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार सिंह, श्रवण साहू, उपाध्यक्ष पद के लिए राणा नकुल सिंह, सचिव पद के लिए ओमप्रकाश उर्फ बाबूलाल, अमर कुमार सिन्हा, राजनारायण नाग, ज्वाइंट सेक्रेट्री जेनरल के लिए आदित्य कुमार, जगरनाथ गिद्धवार, ज्वाइंट सेक्रेट्री लाइब्रेरियन के लिए सुधीर कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष के लिए अजय जायसवाल व सुरेंद्र ओहदार, सदस्य के लिए रामलखन दूबे, मो असलम आलम, कृष्णदेव सिंह ने नामांकन पत्र मुख्य चुनाव पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किये. यहां बता दें कि इससे पहले ज्वाइंट सेक्रेट्री जेनरल के लिए अरूण कुमार ने नामांकन किया था. इस प्रकार दो दिन में कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया.
