गुमला

Gumla : गुमला बाजार में मनमाने ढंग से पैसा वसूली, भड़का आदिवासी छात्र संघ

Gumla : ऑल झारखंड आदिवासी छात्र संघ जिला कमेटी गुमला ने बैठक की. अध्यक्षता प्रभारी अशोक कुमार भगत ने की. उन्होंने कहां है कि गुमला कृषि उत्पादन बाजार समिति गुमला के ठेकेदार द्वारा गुमला बाजार में मनमाने ढंग से टैक्स वसूला जा रहा है. इसपर रोक लगे. नहीं तो आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा.

बैठक में जिला अध्यक्ष महावीर उरांव, रायडीह प्रखंड अध्यक्ष अजय खलखो, दुर्गा उरांव, बुधराम उरांव, सोम खड़िया, अजीत बिलुंग, भूषण उरांव शामिल थे. केओ कॉलेज के छात्र प्रमुख ने कहा है कि गुमला में कृषि उत्पादन बाजार समिति में टैक्स वसूलने में जो धांधली बरती जा रही है. उसपर रोक लगाया जाये. गरीब किसानों व दुकानदारों से टैक्स वसूली में भारी गड़बड़ी की जा रही है. ठेकेदार द्वारा कानून को ताक में रखकर गुमला बाजार में लगे स्कूटी व मोटरसाइकिल आदि अनेकों तरह के वाहनों से भी पैसा वसूली कर रहे हैं. यहां तक कि जो लोग बाइक व स्कूटी लेकर सब्जी खरीदने जा रहे हैं. उनसे भी जबरन टैक्स लिया जा रहा है. यह तो कानून गलत है. ठेकेदार ने बाजार को अपना खतियानी बाजार समझ लिए हैं. वह जैसा मन कर रहा है वैसा मनमाने तरीके से पैसा वसूल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एक तो गरीब सब्जी विक्रेता को सब्जी बेचने के लिए बाजार में जगह तक नहीं मिलता है. सुविधा भी नहीं है. फिर भी टैक्स वसूला जा रहा है. ठेकेदार द्वारा गुमला हाट में भाड़े में गैरेज, बड़ी-बड़ी दुकान अस्थायी रूप से बैठा दिया गया है. यहां तक की मस्जिद के अगल-बगल भाड़े में अस्थायी रूप से मुर्गी मछली कटवा रहे हैं. वर्तमान ठेकेदारों द्वारा पेबर ब्लॉक बेचने के लिए अस्थायी दुकान बनवा लिए हैं. जिससे आम सब्जी विक्रेताओं के लिए जगह की भारी दिक्कत हो रही है. दो डिसमिल एरिया में चदरा लगाकर दुकान दे दिया गया है. यह सब किसके आदेश से हुआ है. इसकी जांच हो. मनमानी पैसा वसूली नहीं रुकती है तो आदिवासी छात्र संघ जिला कमेटी गुमला रोड में उतारने के लिए मजबूर हो जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *