गुमला

Kartik Purnima 2025 : दीपों की रोशनी से जगमगाया कोयल नदी का तट, देखने दूर–दूर से पहुंचे लोग

Kartik Purnima 2025 : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बसिया प्रखंड के दक्षिण कोयल नदी के तट पर भव्य देव दीपावली व गंगा आरती का आयोजन किया गया. इस अवसर नदी तट को 21 हजार दीयों से सजाया गया. वहीं बनारस से आये पंडित आचार्य गोविंद तिवारी व उनकी टीम द्वारा गंगा पूजन व गंगा आरती कराया गया.

कार्यक्रम के संयोजक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया की पिछले 12 वर्ष पूर्व यहां 500 दीप जलाकर देव दीपावली शुरूआत की गयी थी. अब बृहत रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में यह पहला कोयल नदी तट होगा. जहां इस तरह भव्य रूप से देव दीपावली का आयोजन किया जाता है. जहां बनारस के तर्ज पर गंगा आरती का भी आयोजन किया जाता है.

कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग काफी दूर-दूर से यहां आते हैं. वहीं कार्यक्रम में भंडारा का भी आयोजन किया गया. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु पाणिग्राही, बीएन पांडेय, सतीस पाणिग्राही, सुशील होता सहित कोनबीर व बसिया के लोगों ने भरपूर सहयोग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *