राजनीति

गुमला विधायक पहुंचे घाटशिला, कहा–घाटशिला चुनाव सोमेश सोरेन जीतेंगे

गुमला विधानसभा के झामुमो विधायक भूषण तिर्की ने घाटशिला विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के प्रचार प्रसार के लिए घाटशिला पहुंचे. यहां उन्होंने झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन के पक्ष में चुनाव प्रचार किये. साथ में गुमला से झामुमो के कई नेता शामिल थे. विधायक ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण करते हुए वोटरों से सोमेश सोरेन के पक्ष में वोट डालने की अपील की है. विधायक ने कहा है कि घाटशिला चुनाव एकतरफा होने की उम्मीद है. झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन की जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन ने झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का साथ दिये थे. वे अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में सक्रिय रहते थे.

उन्होंने बताया कि रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन एक शिक्षित प्रत्याशी हैं. इसलिए झामुमो ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने झामुमो सरकार की उपलब्धियां गिनायी. जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, बिजली बिल माफी, कृषि ऋण माफी और मंईयां सम्मान योजना प्रमुख हैं. विधायक ने आगे कहा कि केंद्र से चाहे कितने भी बड़े नेता घाटशिला आये. यहां की जनता ने उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में भी नकारा था और इस उपचुनाव में भी वही परिणाम देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *