गुमला

Gumla : मेला से लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार, एक की मौत

Gumla : रायडीह प्रखंड क्षेत्र के महुआटोली मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक सवार ने एक पेड़ को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार खक्सीटोली निवासी 35 वर्षीय विमल लकड़ा की घटना स्थल पर मौत हो गयी. जबकि इस घटना में संतोष मिंज व विनोद कुमार जख्मी हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए रायडीह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतक विमल के शव को रायडीह थाना की स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आयी. घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त बंदोई पर्व पर मेला देखने एक ही बाइक में सवार होकर गये थे. शुक्रवार की रात करीब 8.30 एक तीनों बाइक पर सवार होकर अपने दोस्तों को गांव छोडने जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार के कारण महुआटोली मोड़ में अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे स्थित एक आम पेड़ से टकरा गयी. जिससे विमल लकड़ा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *