झारखंड

Ranchi: रांची में आवारा कुत्तों का आतंक

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. बच्चों समेत आम लोगों को कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं.

रांची के सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में 7,705 और अगस्त में 7,904 लोगों को एंटी रेबीज सुई लगाई गई. कई मामलों में छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर डे केयर में भर्ती किए जा रहे हैं.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, हर महीने औसतन 6,500 से 7,500 लोग कुत्तों के काटने के बाद इंजेक्शन लेने आते हैं. लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है और प्रशासन पर आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने का दबाव बढ़ रहा है.

सदर अस्पताल में इस साल अगस्त तक इतने लोग पहुंचे एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने

महीनाइंजेक्शन लेने वाले लोग
मार्च6,974
अप्रैल7,503
मई7,468
जून6,815
जुलाई7,705
अगस्त7,904

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *