Jharkhand : ‘झूठे’ मामले में शख्स को किया गिरफ्तार, पुलिसवाले पर गिरी गाज
Jharkhand : झारखंड के पलामू जिले में मनातू थाने के उप-निरीक्षक अनिश राज को निलंबित कर दिया गया है. उन पर एक व्यक्ति को झूठे मामले में गिरफ्तार करने का आरोप है. अधिकारियों के अनुसार, उन्हें कर्तव्य में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता के कारण यह कार्रवाई झेलनी पड़ी.
एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा, “पर्याप्त और ठोस साक्ष्य एकत्र किए बिना, उप-निरीक्षक ने 13 सितंबर को शख्स को जल्दबाजी में गिरफ्तार कर लिया था.” उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने अपनी निगरानी रिपोर्ट में इसे “झूठा” मामला ठहराया जिसके बाद गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की गई.
अधिकारी ने बताया कि इसके बावजूद, उप-निरीक्षक ने आठ अक्टूबर को एक स्थानीय अदालत में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया.
