Gumla : रायडीह में भटक रही विक्षिप्त युवती आखिर है कौन?
Gumla : रायडीह प्रखंड के पतराटोली की सड़कों पर एक विक्षिप्त युवती भटक रही है. युवती अपना नाम नहीं बता पा रही है. लेकिन पता जलडेगा बता रही है. बुद्धनाथ सिंह ने जन कल्याण संघ झारखंड ग्रुप के माध्यम से विक्षिप्त युवती का वीडियो वायरल किया है. जिसमें उन्होंने विक्षिप्त युवती के घर परिवार की तलाश करने की अपील की है.
यहां बता दें कि उक्त युवती चार पांच दिनों से रायडीह की सड़कों में भटक रही है. कुछ लोग भटकते युवती को देखकर खाना दे देते हैं. लोगों ने युवती के साथ गलत होने की आशंका व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग किया है कि उक्त युवती के घर परिवार की तलाश कर उसे सुरक्षित पहुंचाया जाये. तबतक प्रशासन उसके आश्रय की व्यवस्था करें. ताकि युवती सुरक्षित रह सके.
