झारखंड

Ranchi News: इंस्टाग्राम पर बच्ची का रील देख युवक स्कूटी से सोनभद्र से पहुंचा रांची

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची की एक लड़की का इंस्टा पर रील देख कर एक युवक इतना प्रभावित हुआ कि वह उससे मिलने यूपी से रांची की ओर कूच कर दिया. लड़की से मिलने का उसका तरीका गलत था, जो उसे भारी पड़ा गया. लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया गया कि राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 13-14 वर्ष की एक लड़की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी. उसके पोस्ट पर उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले युवक की पैनी नजर थी. वह भी इंस्टा पर लड़की को फॉलो करता था.

लड़की के एक रील से उसे पता चला कि वह किस स्कूल की छात्रा है और रांची के एक फ्लैट में रहती है. इसके बाद वह गूगल की मदद से लड़की के फ्लैट का पता कर लिया. फिर सोनभद्र से अपनी स्कूटी से चार-पांच दिन पहले रांची पहुंचा और उसका पीछा करने लगा. एक दिन वह लड़की के प्लैट परिसर में पहुंच गया और पीछा करने का प्रयास करने लगा. लड़की ने मां को बताया कि एक युवक उसका पीछा करता है. रविवार को साहस कुमार फिर से लड़की के फ्लैट पर पहुंच गया और अंदर जाने का प्रयास कर रहा था. लड़की की मां ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग पहुंच गये और आरोपी को पकड़ लिया, फिर पुंदाग ओपी को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी ने उसे पहले छोड़ दिया था, जिससे वह तनाव में रहता था. अचानक एक दिन वह इंस्टा पर दिखने वाली लड़की से मिलने स्कूटी से रांची पहुंच गया. मामले में लड़की की मां ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *