गुमला

Gumla : मंत्री हफीजुल हसन पहुंचे संत पात्रिक स्कूल

Gumla : अभी के समय में आप शिक्षा के बिना एक कदम भी नहीं चल सकते. प्रदर्शनी, खेलकूद या अन्य प्रतियोगिताएं बच्चों में कुछ नया सीखने और करने का अवसर प्रदान करता है. इससे बच्चों का मानसिक विकास भी होता है. उक्त बातें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने गुमला में कही. वे गुरुवार को संत पात्रिक हाई स्कूल सिसई रोड गुमला में आयोजित दो दिनी साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मंत्री ने अभिभावकों से कहा कि जो समय आप फालतू में गुजार देते हैं. उसे फालतू में गुजारने की जरूरत नहीं है.

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का एक संदेश है कि एक घंटा बाड़ी और एक घंटा पढ़ाई. उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि सुबह में आप खेतीबारी का काम करें. लेकिन शाम में अपने बच्चों को एक घंटा समय जरूर दें. जब तक आप खुद से अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देंगे. तब तक आपका बच्चा आगे नहीं बढ़ सकेगा. वहीं मंत्री बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को जल संचयन के लिए भी प्रेरित किया. कहा कि जल ही जीवन है. जल का संचयन करें. खेतों तक पानी पहुंचाये और खेती करें. इसी से हमारा राज्य समृद्ध बनेगा. मंत्री ने कल्याण विभाग से अल्पसंख्यकों के लिए संचालित योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सीएनजीपी लोन, एमएसडीपी योजना, कब्रिस्तान घेराबंदी, छात्रावास निर्माण जैसी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. इससे पहले संत पात्रिक स्कूल के प्रधानाचार्य फादर नबोर मिंज ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सह निवर्तमान उपाध्यक्ष नप मोहम्म कलीम अख्तर, रंजीत सिंह सरदार, मोहम्मद लड्डन, आरिफ अंसारी, जैक सदस्य भरत बड़ाइक, डीडब्ल्यूओ आलोक रंजन, डीएसइ नूर आलम खां, गुमला धर्मप्रांत के भीजी फादर एमानुएल कुजूर, फादर रंजीत, थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

बच्चों के चातुर्दिक विकास के लिए ऐसी गतिविधियां आवश्यक : विधायक

विशिष्ट अतिथि गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि संत पात्रिक स्कूल द्वारा आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी कार्यक्रम की सराहना की. विधायक ने बच्चों के चातुर्दिक विकास के लिए ऐसे गतिविधियों का आयोजन होना आवश्यक है. इसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बच्चों के लिए ऐसी गतिविधियों का नियमित आयोजन करने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि संत पात्रिक स्कूल शिक्षा व खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है. यहां के खिलाड़ियों ने गुमला जिला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक गौरवान्वित किया है. वहीं विधायक ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी साझा किया. साथ ही नागरिकों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *