Gumla : महिलाएं हुई सशक्त, युवाओं को मिल रहा रोजगार, बोले विधायक भूषण तिर्की
Gumla : झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में झामुमो ने मंत्री हफीजुल हसन के गुमला पहुंचने पर स्वागत किया. हवाई अड्डा से लेकर गुमला शहर तक बाइक व चार पहिया गाड़ियों से मंत्री का स्वागत हुआ. स्वागत विधायक भूषण तिर्की के नेतृत्व में किया गया. विधायक ने कहा है कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है. महिलाएं सशक्त हुई. वहीं युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है. तेजी से राज्य का विकास हो रहा है. इस विकास की कड़ी में गुमला जिला भी पीछे नहीं है. प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल से जिले में कई विकास के काम हुए और कई विकास के काम तेजी से हो रहे हैं.
उन्होंने कहा है कि झारखंड के 25 सालों की यात्रा कई उतार-चढ़ावों से भरी रही है. राज्य गठन के बाद से ही उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में कई प्रयास हुए. सरकार ने कई औद्योगिक नीतियां बनायी हैं. जैसे कि 2021 की झारखंड इंडस्ट्रियल एंड इंवेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी. सरकार ने रोजगार सृजन के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. जैसे कि मंईयां सम्मान योजना. सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई कदम उठाये हैं. झारखंड के लोगों का सपना है कि उनका राज्य विकसित हो, और उन्हें रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलें. सरकार और जनता को मिलकर काम करना होगा. ताकि झारखंड का विकास हो सके, और लोगों का जीवन बेहतर हो सके.
मौके पर कलीम अख्तर, रंजीत सिंह सरदार, मो लडडन, मो अनवर, मो मिस्टर, मिस्टर हाजी, मो साजिद, सुधीर खलखो सहित सैंकड़ों झामुमो नेता उपस्थित थे. इधर, मंत्री का गुमला शहर में कई जगह स्वागत हुआ. सिसई रोड मदरसा के समीप भी उन्हें फूल माला पहनाया गया. साथ ही कई लोगों ने अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर मंत्री को लिखित ज्ञापन सौंपा है.
