Gumla : भैंसुर ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर भाहों से दुष्कर्म किया
Gumla : गुमला स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव से हैवानियत भरी घटना सामने आयी है. घटना में एक गांव में भैंसुर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही भाहों से सामूहिक दुष्कर्म किया है. घटना विगत 11 नवंबर की रात की है. जानकारी के अनुसार पीड़िता भाहों के पति अपनी चचेरी भाभी को लगभग 20-25 दिन पूर्व लेकर कहीं भाग गया है. जिससे बौखलाये व बदले की भावना से भागी हुई महिला के पति अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर 11 नवंबर को पीड़िता के घर शराब पीने के लिए पहुंचा और शराब पीने के बाद पांचो ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया.
दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद घाघरा पुलिस को जानकारी मिली. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थानेदार पुनीत मिंज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद लगातार छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
