झारखंड

Jharkhand News : कार जमशेदपुर से आ रही थी रांची, बांध में गिरी, तीन लोगों की डूबकर मौत

Jharkhand News : रांची में एक कार हटिया बांध में गिर जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई. एक व्यक्ति अभी लापता है. यह हादसा शुक्रवार देर रात नगरी थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस और गोताखोर टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया. हटिया पुलिस ने बताया कि जैसा कि हमें बताया गया है, कार में चार लोग सवार थे. हमने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं. एक अब भी लापता है.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट कर पानी में गिर गया. कार जमशेदपुर से आ रही थी तभी यह हादसा हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *