झारखंड

Jharkhand Crime News : 21 वर्षीय युवती को उसके प्रेमी ने जिंदा जलाया

Jharkhand Crime News : झारखंड के दुमका जिले में 21 वर्षीय एक विधवा महिला को उसके प्रेमी और उसकी पत्नी ने कथित रूप से जिंदा जला दिया. यह घटना 13 नवंबर की रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में हुई. पीड़िता माकू मुर्मू गंभीर रूप से जल गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसका इलाज पश्चिम बंगाल के बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता की मां फूलमणि हंसदा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

थाना प्रभारी ने बताया कि माकू मुर्मू पिछले तीन साल से मोंगला देहरी के साथ रिश्ते में थी. हंसदा की शिकायत के अनुसार, 13 नवंबर को देहरी और उसकी पत्नी सीतासाल गांव में मुर्मू के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच जोरदार बहस हुई. इसी दौरान देहरी और उसकी पत्नी ने घर में रखा पेट्रोल मुर्मू पर डालकर आग लगा दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि देहरी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी पत्नी फरार है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *