झारखंड

Vegetable Prices : हरी सब्जियों की कीमत होगी कम, लेकिन कब से, जानें यहां

Vegetable Prices : झारखंड के हर जिले में फिलहाल हरी सब्जियों के दाम स्थिर हैं और इनमें कमी नहीं आयी है, जिसके कारण लोग मौसम के बावजूद सब्जियों का भरपूर आनंद नहीं ले पा रहे हैं. एक किसान ने बताया कि अब मौसम साफ हो गया है और 15 से 20 दिनों में उत्पादन बढ़ने पर कीमतें घट सकती हैं. उन्होंने कहा कि नयी सब्जियों की आवक धीरे-धीरे शुरू हुई है. दुर्गा पूजा और छठ के बाद हुई बारिश से खेती को नुकसान हुआ, जिससे उत्पादन कम रहा और दाम नहीं घटे.

इन दिनों बाजार में नये आलू की आवक बढ़ने से इसकी कीमत घट गई है और यह 40 से 50 रुपये किलो में मिल रहा है. यह स्थानीय क्षेत्रों के अलावा छत्तीसगढ़ आदि से भी आ रहा है. वहीं टमाटर के दाम अभी भी ऊंचे हैं और 40 से 60 रुपये किलो में बिक रहे हैं, जबकि बारिश के समय यह 30 से 50 रुपये किलो था. कद्दू, कच्चू, ओल जैसी कुछ सब्जियां सस्ती हैं. बाजार में मेथी, पालक, बथुआ, चना समेत कई साग उपलब्ध हैं, लेकिन ऊंचे दामों के कारण लोग किलो की जगह पाव या आधा किलो खरीद रहे हैं.

बाजार में उपलब्ध हरी सब्जियों के दाम (प्रति किलो):

आलू लाल : 25

आलू सादा : 18 से 20

आलू अल्टीमेटम : 25 से 30

आलू नया : 40

प्याज : 25

फूलगोभी मीडियम : 50-60

फूलगोभी बड़ा : 60 से 70

पत्ता गोभी : 40 से 50

पालक साग : 50 से 60
हरा साग : 35 से 40

मेथी साग : 70 से 80

मूली : 30 से 40

सेम सादा : 80 से 90.

धनिया पत्ता : 200 से 250

टमाटर : 50 से 60

शिमला मिर्च : 60 से 80

सेम हरा : 60 से 70

बोदी : 50 से 60

मटर छीमी : 140 से 160

गाजर : 70 से 80

बीट : 50 से 60

कटहल : 150 से 160 .

बैंगन बड़ा : 60 से 80 .

कच्चू ,कुंदरी,ओल व कद्दू : 30 से 40

फ्रेंचबीन : 50 से 60

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *