Deoghar News : देवघर में साइबर क्राइम पर बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
Deoghar News : पुलिस अधीक्षक देवघर श्री सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. इसी क्रम में साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस देवघर ने सारठ थाना क्षेत्र से 04 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पुष्टि हुई कि ये आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी, कृषि पदाधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि, फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी और एचपी गैस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने उनके पास से 04 मोबाइल फोन और 04 सिम कार्ड जब्त किए हैं.
प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत 20 नवंबर 2023 से होने के बाद से अब तक पूरे झारखंड में सबसे अधिक गिरफ्तारी देवघर जिले में हुई है. अब तक कुल 1378 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है. इस दौरान 1957 मोबाइल फोन, 3799 सिम कार्ड जब्त किए गए, जिनमें से 503 प्रतिबिंब ऐप के आधार पर पकड़े गए हैं. वर्ष 2025 में अकेले अब तक 685 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि 842 मोबाइल, 1080 सिम कार्ड और प्रतिबिंब आधारित 253 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं.
