गुमला

Gumla News : 68 वाहनों से 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया गुमला में

Gumla News : बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया गया. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप कुमार तिर्की द्वारा रायडीह थाना एवं सुरसांग थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना था.

डीटीओ ने कहा कि इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य उन चालकों पर लगाम कसना था जो लगातार यातायात नियमों को तोड़ रहे थे. जिससे दुर्घटनाएं हो रही थीं. इस जांच अभियान का मुख्य फोकस कई उल्लंघनों पर था. बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना और ‘ट्रिपल राइडिंग’ पर रोक लगाना है. वाहन के ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट और रोड टैक्स का कागज लेकर ही गाड़ी चलाये. प्रेशर हॉर्न और मल्टी टोन हॉर्न का उपयोग करना, जो ध्वनि प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है. इसपर रोक लगाना है.

कड़ी कार्रवाई और जन जागरूकता

अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले 68 से अधिक लोगों को पकड़ा गया. उन पर सिर्फ जुर्माना ही नहीं लगाया गया. बल्कि उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाया और उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी. इस सघन जांच के दौरान बिना वैध कागजात या अन्य उल्लंघनों के लिए 72,000 रुपये का भारी जुर्माना वसूला गया. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाये जायेंगे. यह अभियान गुमला जिले में सुरक्षित और अनुशासित सड़क परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *