झारखंड

Weather Jharkhand :  23 नवंबर से झारखंड के मौसम में होगा बदलाव

Weather Jharkhand : झारखंड के सभी जिलों में अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान में पुनः कमी आ सकती है. 23 नवंबर से मौसम में बदलाव संभव है. सुबह में कोहरा और धुंध छा सकते हैं, जबकि इस दौरान आसमान में बादल भी रह सकते हैं. उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण तीन दिन बाद झारखंड में भी ठंडी हवा चल सकती है. 26 और 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कमी की संभावना है.

बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा. दो दिन पहले तक मेदिनीनगर में शीतलहरी चल रही थी. राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा का 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *