Gumla News : गुमला में लंबे समय से फरार सात वारंटी भेजे गये जेल
Gumla News : गुमला सदर थाना की पुलिस ने गुरुवार को फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आधा दर्जन से अधिक अभियुक्तों को पुलिस ले अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया. इसमें किसी अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट का आरोप है तो किसी पर मारपीट करने तो किसी पर नाबालिग लड़की को भगाने व चोरी करने का आरोप है. पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर भेजा है.
इधर, अभियुक्तों के गिरफ्तारी के बाद उनके परिजन थाना के समीप मंडराते नजर आये. ताकि वे पूरे मामले को समझ सके. कई ऐसे भी मामले मिले. जिसमें परिजनों को यह भी पता नहीं कि उनके घर के सदस्य पर कोई केस है. परंतु, थाने में दर्ज केस व कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई की है. गिरफ्तार अभियुक्तों में केसीपारा गांव के लाहोर उरांव, चंदाली के महावीर, रामनगर के शिवशंकर, गुमला शहर के आंबेडकर नगर निवासी मो रेहान, करौंदी के प्रियरंजन, रकमसेरा गांव के नीलांबर व मुरकुंडा गांव से भी एक युवक को पकड़ा गया है.
