गुमला

Gumla News : गुमला में प्रशासन का कड़ा रुख, तीन बस चालकों पर कार्रवाई, जुर्माना ठोका

Gumla News : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर  जयसवाल द्वारा बस चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गयी. जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ बस चालक लगातार अनियमितताएं कर रहे हैं. जिसमें शहर के भीतर बस रोकना, अत्यंत धीमी गति से वाहन चलाना और रास्ते में यात्रियों को चढ़ाने-उतारने जैसी गतिविधियां शामिल हैं.

जबकि प्रशासन द्वारा पूर्व में स्पष्ट निर्देश जारी किया गया था कि शहर के अंदर बसों को रोकने पर प्रतिबंध रहेगा और भट्ठी तालाब स्थित निर्धारित प्वाइंट से ही यात्रियों के चढ़ने-उतरने की अनुमति होगी. डीटीओ ने कहा कि कई चालक बस स्टैंड से निकलते समय जानबूझकर वाहन को धीमी गति से चलते हैं. ताकि रास्ते से यात्री उठाये जा सकें. जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है.

साथ ही कुछ बसों में नियमों के विरुद्ध मॉडिफिकेशन भी पाये गये. जिसपर चेतावनी दी गयी. प्रशासन ने सभी चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. यह भी स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. शुक्रवार को तीन बस चालकों पर जुर्माना लगाया गया. बादल बस सर्विस  के विरुद्ध 15 हजार रुपये, बस चालक संजय गिरी के विरुद्ध पांच हजार रुपये तथा तेरा सहरा बस चालक राशिद करीम के विरुद्ध 11 हजार रुपये का चलान काटा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *