Gumla News : चैनपुर के पीएइ कॉलेज में रक्तदान शिविर, 13 यूनिट रक्तदान
Gumla News : झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में एनएसएस इकाई द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अमित कुमार द्वारा रक्तदान करके की गयी. जिसके बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला. डॉ सुनील राम ने प्रेरणादायक संवाद सत्र के दौरान रक्तदान से जुड़ी सभी भ्रांतियों और मिथकों पर विस्तार से चर्चा की.
उन्होंने बताया कि रक्तदान न सिर्फ मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है. उनके प्रेरक शब्दों ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस यूनिट–2 की अंजना कुजूर ने किया. रक्तदान करने वालों में सहायक प्रो अमित कुमार, डॉ सुनील राम, अनुज लकड़ा, राज कुमार तुरी, रेशमा खेस, ऋषभ मुंडा, अमृत मिंज, संतोष कुमार, इंद्रजीत यादव, अथनस तिर्की, धर्मदेव महली, सहायक प्रो बूंदीप लकड़ा व व्यास उरांव है. धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस यूनिट–2 की अंजना कुजूर ने किया.
