गुमला

Land Dispute in Gumla : जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या, दो भाइयों को पुलिस ने पकड़ा

Land Dispute in Gumla : पालकोट प्रखंड के टेंगरिया गांव में जमीन विवाद में वृद्ध महिला झालो देवी की दो भाईयों ने मिलकर हत्या की थी. पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपियों में 27 वर्षीय अजयकांत भगत व उसका चचेरा भाई अर्जुनकांत भगत 19 वर्षीय है. इन दोनों ने वृद्ध महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद दोनों भाग गये थे. पुलिस ने मामले की अनुसंधान शुरू की और 24 घंटे के अंदर वृद्ध महिला की हत्या का उदभेदन करते हुए दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.

इधर, मृतका के परिजन सूरज इंदवार ने बताया है कि महिला के गर्दन के पीछे वार कर हत्या कर आरोपी फरार हो गये थे. शुरू में हत्या के पीछे अंधविश्वास बताया जा रहा था. परंतु, पुलिस की जांच में पता चला कि जमीन विवाद के कारण हत्या हुई है. महिला की हत्या के बाद बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ नजीर अख्तर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन खाते हुए छापेमारी की गयी और इस घटना में शामिल गांव के ही अजयकांत भगत व अर्जुन कांत भगत को पुलिस ने धर दबोचा और पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपियों ने बताया कि हत्या के पीछे भूमि विवाद है. गांव की जमीन की झालो देवी ने जबरजस्ती जुताई करा दी थी.

मना करने पर भी वह नहीं मान रही थी. जिससे आक्रोशित होकर दोनों भाइयों ने घटना को अंजाम दिया था. हत्या कर महिला के शव को टेंगरिया नयाघर के पास चरका टांगर स्थित लोहरा उरांव के प्रति खेत पर छोड़ दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *