खेल

Gumla : स्व मनरखन गोप स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट, अध्यक्ष कृष्णा उरांव व सचिव कुंदन कुमार बनें

Gumla : स्टेडियम ग्राउंड कमेटी व ब्रदर एफसी गुमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्व मनरखन गोप स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया.. यह प्रतियोगिता पांच से 10 दिसंबर तक परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में होगी. प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से चल रही है. वहीं कमेटी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जगह जगह फ्लैक्स लगाया है. प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही है. इसमें कई जिले की टीमें रहेगी.

कमेटी में अध्यक्ष कृष्णा उरांव, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, अजय सिंह राणा, सचिव कुंदन कुमार, सह सचिव रोहित उरांव विक्कर, कोषाध्यक्ष अभिषेक सोरेंग, टूर्नामेंट संयोजक सुरेश उरांव, टेक्नीकल इंचार्ज मनोज साहू को बनाया गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में संजय भगत, नवीन मिंज, जय सिंह, मनोज साहू, जोगी उरांव, प्रकाश गोप, मंगल भगत, राजेश तिर्की व परमेश्वर साहू है. जबकि संरक्षक मंडली में राजनील तिग्गा, दुर्जय पासवान, श्रवण साहू, शिवदयाल गोप, आशीष गोप, मदन कुमार साहू, संजय महापात्रा, जितेंद्र सिंह, मोशाहिद आजमी पम्मू, शिशप्रिया बंटी, रमेश उरांव, तेम्बू उरांव, अशोक यादव, त्रिभुवन निराला, मनीष हिंदुस्तान, डॉ राहुलदेव उरांव, डॉ प्रेमचंद भगत व डॉ सुचान मुंडा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *