गुमला

Gumla : गुमला में भाजपा के जिला कार्यालय बनकर तैयार, पूजा पाठ हुई, उदघाटन छह को

Gumla : गुमला शहर से पांच किमी दूर डुमरडीड में जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का सोमवार को पूजा पाठ कर शुभारंभ किया गया. पूजा कार्यक्रम में यजमान के रूप में यजमान रूप में भाजपा के जिला महामंत्री सत्यनारायण पटेल सत्ता थे. अब भाजपा कार्यालय का विधिवत उदघाटन छह दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ऑनलाइन करेंगे. इधर, सोमवार को पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि जिले के भाजपाइयों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. अपना कार्यालय भवन होने से पार्टी जिले में मजबूत होगी. साथ ही पार्टी के संगठनात्मक कार्य अब आसानी पूर्वक संचालित होगा. श्री भगत ने कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद गुमला जिला भाजपा को अपना कार्यालय मिल गया है. जिसमें केंद्रीय नेतृत्व की अहम भूमिका रही है.

इस अवसर पर पूर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत सहित कई नेताओं ने पार्टी के नये कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया. पूजा के उपरांत पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं पार्टी कार्यकर्ता के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार लाल, भूपन साहू, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, अनूप चंद्र अधिकारी, विजय मिश्रा, दामोदर कसेरा, यशवंत कुमार सिंह, मांगू उरांव, कौशलेंद्र जमुवार, जगनारायण सिंह, बिपिन सिंह, अरविंद मिश्रा, भोला चौधरी, संदीप प्रसाद, विकास सिंह, शंभु सिंह, बबलू वर्मा, सागर उरांव, छोटेलाल भगत, देवेंद्र लाल उरांव, निर्मल गोयल, शकुंतला उरांव, गुड्डी नंदा, शैल मिश्रा, पायल तिवारी, गायत्री देवी, हरिहर प्रसाद साहू, लक्ष्मीकांत बड़ाइक सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *