झारखंड

Ranchi Crime News : रांची में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

Ranchi Crime News : झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार देर रात 25 वर्षीय एक युवक की बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो इलाके में हुई. मृतक की पहचान अरशद अंसारी के रूप में हुई है. हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने बताया कि अंसारी को गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है, और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. ऐसा लगता है कि अंसारी की हत्या निजी दुश्मनी के चलते की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *