गुमला

Bishunpur : पलामू से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला आ रहे थे, चार अरेस्ट, देखें वीडियो

Bishunpur : बिशुनपुर थाना की पुलिस ने नशा के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नशे के धंधेबाजों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में तीन युवक व एक युवती है. इनमें शिवा कुमार साहू डीएसपी रोड गुमला, रोजामत अंसारी राजा कॉलोनी गुमला, दीपक चीक बड़ाइक मुरली बगीचा गुमला और वर्षा रानी भगत कोरबा, छत्तीसगढ़ है. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि गुमला एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों को पकड़ा गया है.

सूचना के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया. जिसमें एसडीपीओ सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव, पुअनि महादेव यादव, हवलदार जयशंकर यादव, आरक्षी कलेमेंट कंडुलना, महिला आरक्षी मीरा देवी व बिशुनपुर थाना के रिजर्व गार्ड थे. नशे के धंधेबाजों के पास से 85 ग्राम ब्राउन शुगर, चार पीस मोबाइल, एक कार व 61 सौ रुपये नकद बरामद हुआ है. 85 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत करीब चार लाख 60 हजार रुपये है.

थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया. एक कार को रोका गया. उसमें ये चारों पकड़े गये. चारों युवक युवती पलामू से ब्राउन शुगर खरीद कर गुमला में बेचने हेतू पलामू से बनारी, बिशुनपुर होते हुए गुमला जा रहे थे. छापामारी के क्रम में घाघरा नेतरहाट रोड स्थित बिशुनपुर थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग किया गया. चेकिंग के क्रम में वाहन में सवार चारों व्यक्तियों को पकड़ा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *