गुमला

Gumla : मोबाइल छोड़े, पुस्तकों से दोस्ती करें, शम्मी ने कहा

Gumla : गुमला शहर के लोहरदगा रोड स्थित गोपाल मंदिर परिसर में आरएसएस गुमला द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पर धार्मिक व ज्ञान से भरी पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया. गोपाल मंदिर में शुरू हुए श्रीमद भागवत कथा में आने वाले लोगों की भीड़ पुस्तक स्टॉल में देखी गयी. दर्जनों पुस्तकों का वितरण किया गया. आरएसएस गुमला के प्रचारक शम्मी ने कहा है कि हमारा मकसद समाज को एकजुट करना है. समाज में जो बुराई है. उसे खत्म करने के लिए हम सभी को एक मंच पर आना होगा.

उन्होंने कहा कि पुस्तकों में ज्ञान का भंडार है. साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े मुददे भी पुस्तकों में पिरोया गया है. इसलिए लोग मोबाइल छोड़ पुस्तकों से दोस्त करें. इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. बच्चों का आचरण व व्यवहार भी परिवार के अनुकूल रहेगा. मौके पर शिवम जायसवाल सहित कई लोग थे. इधर, श्री गोपाल मंदिर परिवार लोहरदगा रोड गुमला द्वारा मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की शुरूआत मंगलवार से हुई. दो दिसंबर से आठ दिसंबर तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में अपराह्न 12 बजे से सायंकाल 4.00 बजे तक श्रीमद भागवत कथा सुनायी जा रही है. कथा प्रवक्ता श्रीधाम वृंदावन के पंडित कुंज बिहारी शुक्ल श्रीमद भागवत कथा सुनाये.

आठ दिसंबर को पूर्णाहूति व भंडारा के साथ कथा का समापन होगा. मौके पर संरक्षक अनिल आनंद बब्बू, अरूण साहू, निर्मल गोयल, प्रमोद अग्रवाल, चेंबर ऑफ कामर्स के सचिव सह मंदिर परिवार के सदस्य बबलू वर्मा, मंदिर परिवार के अध्यक्ष सुमित साबू, विवेक अधिकारी, न्यू विशाल क्लब गुमला के अध्यक्ष बिनोद विश्वकर्मा, पंकज साबू, अमर आनंद, आदर्श आर्यन, आदित्य कुमार, मृत्युंजय कुमार, आनंद कुमार, बिटटु कुमार, सुरेंद्र नारायण, किरण आनंद, शकुंतला मंत्री, सविता पाठक, गौरव कुमार, शशि रंजन, शंभु सिंह, शुभांकर कुमार, मुकेश वर्मा, अनमोल कुमार, किशोर रजक, राजू साहू, कुणाल कुमार, रोहित कुमार, अंजनी सिंह उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *